महात्मा गांधी कहे हुई सात सामाजिक पाप जिसके बारे में नीतीश कुमार लोगों को बताते रहते हैं : चंदन सिंह

Live News 24x7
2 Min Read
 गया ।जदयू कार्यालय गया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री  का जयंती समारोह आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम का अध्यक्षता जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश मुख्यालय प्रभारी स्थापना) सह राज्य बीस सूत्री समिति सदस्य चंदन कुमार सिंह उपस्थित हुए हैं। चंदन सिंह ने कहा की अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं जय जवान जय किसान के नारा बुलंद करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री  ने जो देश के लिए योगदान  दिया है इसको भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा की आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महात्मा गांधी जी की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए बिहार में शराबबंदी लागू किया, गांधी  जिन सात सामाजिक पाप का चर्चा करते थे,  ये है गांधी  की कही हुई  सात सामाजिक पाप जिसके बारे में नीतीश कुमार लोगों को बताते रहते हैं  1.सिद्धांत के बिना राजनीति 2. काम के बिना धन 3. विवेक के बिना आनंद 4. चरित्र के बिना ज्ञान 5. नैतिकता के बिना व्यापार 6.मानवता के बिना विज्ञान 7. त्याग के बिना पूजा, इसी सिद्धांत पर नीतीश कुमार काम करते हैं।
जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने कहा की लाल बहादुर शास्त्री देश के किसानों के लिए बहुत काम किया और उन्होंने नारा दिया जय  जवान जय किसान।
जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल ने कहा की नीतीश कुमार एक मात्र नेता हैं जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के विचारों से प्रभावित होकर निरंतर  काम कर रहे हैं। पटेल ने कहा की नीतीश कुमार देश का दूसरा गांधी है।
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक कृष्णनंदन यादव, अरविंद सिंह, कार्यालय प्रभारी कमलेश कुमार दिवाकर,अरुण राव, धनंजय शर्मा, शंकर चौधरी, जितेंद्र दास,अजीत शर्मा,देवरानी देवी,अरविंद वर्मा, सोनम दास,अवधेश प्रसाद,कमलेश वर्मा,जहांगीर टक्कर खान,मुस्तकिम रंगरेज, प्रिंस,चंदन वर्मा,गयानंद सिंह, राजेश कुमार,विनोद यादव, पप्पू वर्मा, सुरेश प्रसाद, शिवनाथ  निराला एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
95
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *