- राष्ट्रीय सचिव ने अतरी विधानसभा शोकाकुल परिवार से मिले हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन
गया।लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह पार्टी के गया जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, अजय कुमार बथानी प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ चौधरी इरफान, रविंद्र कुमार सिंह, शैलेश चौधरी, संजीव पासवान ,धनंजय कुमार सिंह, सभी लोजपा रामविलास के नेताओं ने आज दिनांक 20 सितंबर दिन शुक्रवार को अतरी विधानसभा क्षेत्र बथानी प्रखंड के बथानी बाजार के निवासी मृतक आशुतोष कुमार गौतम एवं आलोक कुमार के आवास पर पहुंच कर उनके पिता अविनाश कुमार शर्मा से मुलाकात कर उनका हिम्मत बढ़ाया आशुतोष कुमार एवं आलोक कुमार का निधन मोटरसाइकिल एक्सीडेंट में बीते कुछ दिन पहले हो गई थी आशुतोष कुमार गौतम रेलवे में कार्यरत थे। उसके बाद खिजरसराय प्रखंड के साईडीह गांव के मोहम्मद इम्तियाज एवं मोहम्मद समीम दोनों का निधन रोड एक्सीडेंट में हो गई थी उनके आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हिम्मत बढ़ाया है। उसके बाद खिजरसराय प्रखंड के सरवदा गांव के निवासी मृतक पवन कुमार के बड़े भाई रंजीत कुमार गुप्ता से मुलाकात कर उनका हिम्मत और हौसला बढ़ाया है। उसके बाद खिजरसराय प्रखंड के मिलकी गांव के निवासी रोहित कुमार के निधन आहर में डूबने से हो गया था उनके पिता रामाधार प्रसाद से मुलाकात कर उनका भी हौसला और हिम्मत बढ़ाया है। इधर अरविंद कुमार सिंह ने खिजरसराय प्रखंड के सरजू बीघा के निवासी मृतक निशु देवी के पति अनिल कुमार से मिले और निशु देवी के निधन पर शोक व्यक्त किये। उसके बाद मोहड़ा प्रखंड के मोहनपुर गांव के निवासी रामनरेश चौधरी के निधन बीते कुछ दिन पहले हो गया था उनके भी परिवार से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया है। उसके बाद खिजरसराय प्रखंड के पथरा गांव के निवासी अरविंद कुमार कुशवाहा के पुत्र एवं उनके भतीजे का बिजली करंट लगने से बीते कुछ दिन पहले निधन हो गया था आज अरविंद कुमार कुशवाहा से मुलाकात कर उनका भी हिम्मत और हौसला बढ़ाया और मृतक के आत्मा हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया है। इन सभी घटनाओं की जानकारी पाते ही लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह अपने साथियों के साथ सभी मृतक के आवास पर जाकर सभी मृतक के परिजनों से मुलाकात किये और उनका हौसला और हिम्मत बढ़ाने का काम किया ईश्वर से प्रार्थना किया इस सभी मृतक के आत्मा को शांति मिले। इसी दौरान साईडीह गांव के गांव के लोगों ने अरविंद कुमार सिंह से साईडीह गांव के मस्जिद के पास मदरसा बनवाने का मांग किया एवं टेउसा बाजार के लोगों ने भी अरविंद कुमार सिंह से मांग किया कि टेउसा बाजार जाम हो जाता है तो लोगों को समस्या होती है सरकार टेंउसा बाजार में भी बाईपास बनवाने का काम करें। इन दोनों मांगों पर अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि मैं अपने नेता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के समझ इन दोनों मांगों को रखूंगा और मेरा पूरा प्रयास होगा कि यह दोनों मांग पूरा हो।
125