सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में ओम कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया भाजपा का सदस्यता अभियान

Live News 24x7
2 Min Read
सोनपुर। सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता ओम कुमार सिंह के नेतृत्व में कई पंचायत में सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया गया तथा लोगों को ऑनलाइन मेंबर बनने के बारे में विस्तार से बताया गया मिस्ड कॉल नंबर और रेफरल लिक के माध्यम से लोगों को भाजपा का सक्रिय सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया गया। सोनपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम कुमार सिंह ने बताया की आम आदमी को पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में जोड़ने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य हो रहा है गांव-गांव में बैठक का आयोजन करके लोगों को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाएं बिहार में राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया जा रहा है। आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा नेता ओमकुमार सिंह, सोनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष अजय शाह, भाजपा नगर अध्यक्ष शशिभूषण कुमार सिंह, निवर्तमान नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु, वरीय भाजपा नेता नरेश सिंह, धनंजय सिंह, शत्रुधन सिंह चन्दवंसी,ज्ञानसागर सिंह, मुकेश सिंह चौहान, दुर्गा दास, कृष्णन्दन राम, राजेश कुमार राज,राकेश कुमार सिंह, बच्चा राय, महेश कुमार नविन कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।
127
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *