बिहार में आकाशीय बिजली ने ले ली 11 लोगों की जान, पानी की जगह आसमान से हुई मौत की बारिश

Live News 24x7
3 Min Read

बिहार में आकाशीय बिजली लोगों पर कहर ढा रही है. राज्य के अलग-अलग जिलों में हुए वज्रपात में 11 लोगों की मौत हो गयी. वज्रपात ने औरंगाबाद, जहानाबाद से लेकर छपरा, नालंदा और रोहतास में भी जमकर कहर ढाया. सबसे ज्यादा 4 लोगों की मौत औरंगाबाद जिले में हुई.

औरंगाबाद जिले में थोड़ी सी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई. जिनमें 2 लोगों की मौत बारूण थाना क्षेत्र अंतर्गत छक्कन बिगहा गांव की है. जहां राम अवतार सिंह की 60 वर्षीय पत्नी सोनाहल देवी की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हो गई. इसी थाना क्षेत्र के रेड़िया गांव निवासी विनय पाल की पत्नी जैतरी देवी की मौत भी वज्रपात के कारण हो गयी.तीसरी घटना मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिरवां गांव की है. जहां महेश प्रसाद उर्फ गोरा की मौत ठनका गिरने से हो गयी. चौथी घटना टंडवा थाना क्षेत्र के खजूरी महेश गांव की है जहां इंद्रावती देवी वज्रपात की चपेट आ गईं और उनकी मौत हो गयी.

वहीं रोहतास जिले में वज्रपात से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई है. एक साथ दो लोगों की मौत से गांव में कोहराम मचा है. घटना कोचस थाना इलाके के देव खैरा की है. मृतकों की शिनाख्त शंकर राम और विवेक राम के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में चार अन्य महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं

इधर सारण जिले के सारण जिले के गरखा थाना क्षेत्र के कसीना गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 14 साल के अंकित कुमार की मौत हो गयी, जबकि 7 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार, 5 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार और 14 वर्षीय रोहित कुमार गंभीर रूप से झुलस गये.स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी बच्चों अपने दरवाजे के पेड़ के पास खेल रहे थे, इसी दौरान घटना हुई.

आकाशीय बिजली का कहर नालंदा में भी देखने को मिला. जिले के नगरनौसा थाना इलाके में हुए वज्रपात के कारण एक बच्चे की मौत हो गयी जबकि एक अन्य बच्चा घायल हो गया. इस घटना के बाद मृत बच्चे के परिजनों में चीख-पुकार मच गयी.

211
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *