मोतिहारी में महिला ने पुलिस पर साड़ी और ब्लाउज फाड़ने का लगाया गंभीर आरोप

Live News 24x7
3 Min Read

खबर बिहार के मोतिहारी जिले की है जहां जिले में एक महिला ने एसआई पर साड़ी और ब्लाउज फाड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, एसआई ने ग्रामीणों पर मारपीट और वर्दी फाड़ने का आरोप लगाया है। मामला मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के दलित बस्ती की है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार की रात रघुनाथपुर दलित बस्ती में एक ही समुदाय के दो पक्ष के बीच विवाद हो रहा था। इसकी सूचना पुलिस को लगी। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले को शांत कराने की कोशिश की। इसी बीच कलदेव मांझी सहित अन्य ने पुलिस पर हमला कर दिया।

इसमें वहां मौजूद एसआई मनोज सिंह की वर्दी फट गई। वहीं, जब इस घटना की जानकारी अन्य थाने की पुलिस को मिली तो सभी पुलिसकर्मी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां, से एसआई मनोज सिंह को ग्रामीणों से बचा कर थाना लाया। साथ ही पुलिस ने एसआई पर हमला करने और वर्दी फाड़ने के आरोप में 2 लोगों को हिरासत में लिया। इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वही एक तरफ रघुनाथपुर थाना में पदस्थापित एसआई मनोज सिंह का आरोप है कि दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े के दौरान जब मैं पहुंचा, तो कलदेव मांझी अपने अन्य समर्थकों के साथ मिलकर मेरे ऊपर हमला कर दिए। इसमें मेरा वर्दी फट गया। वहीं, दूसरी तरफ कलदेव मांझी की पत्नी ने कहा कि एसआई आने के साथ ही मारपीट करने लगे। मेरा ब्लाउज फाड़ दिए।

इस मामले में एएसपी शिखर चौधरी ने बताया कि रघुनाथपुर में एक ही समुदाय के दो पक्ष के बीच आपस में लड़ाई की सूचना मिली थी उसी में गस्ति दल वहां पहुंची गस्ती दल पदाधिकारी के साथ भी इनके द्वारा झड़प किया गया इसमें एक की वर्दी भी फट गई इस मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है बाकी कुछ लोग मुख्य रूप से पुलिस के साथ झड़प में शामिल थे उनके भी पहचान की गई है और उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होने महिला का ब्लाउज फाड़ने का आरोप को गलत बताया।

283
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *