सड़क पार कर रहे व्यक्ति को ट्रक ने रौंदा, मौत : गोपालगंज में काम के लिए जा रहा था, चालक वाहन लेकर फरार

Live News 24x7
2 Min Read

गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास NH 27 पर सड़क पार कर रहे मजदूर को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर हो मौत हो गई। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान मिर्जापुर गांव निवासी नथुनी मांझी के 38 वर्षीय बेटा संतोष मांझी के रूप में की गई।

घटना के को लेकर बताया जा रहा है, कि मृतक बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी संतोष मांझी मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। इसी बीच वह जैसे ही सड़क पार कर दूसरी ओर जा ही रहा था, कि तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। जिसके बाद इसकी सूचना बरौली थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद बरौली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दी है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

वहीं इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गई है। बताया जाता है कि मृतक संतोष के दो बेटा और एक बेटी है। परिवार का एकलौता कमाने वाला था। उसके मौत के बाद परिजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बरौली थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उसका शव का क्षत हो गया है। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

180
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *