अशोक वर्मा
मोतिहारी : 1918 में नगर के ऐतिहासिक बंजरिया पंडल में महान स्वतंत्रता सेनानी देवीलाल शाह द्वारा दी गई जमीन में महात्मा गांधी ने जिस आश्रम का शिलान्यास किया था उस आश्रम में इस वर्ष जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला अध्यक्ष इंजीनियर शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय प्रोफेसर विजय शंकर पांडे एवं अन्य अतिथि गणों ने दीप प्रज्वलित कर किया.उक्त अवसर पर आयोजक जिला अध्यक्ष ने केक कटिंग भी की. कार्यक्रम का आकर्षण संजय उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत गांधी के प्रिय भजन थे जिसे सुनकर उपस्थित तमाम लोग भाव विभोर हो गये. कई चरणों में आयोजित कार्यक्रम के प्रथम चरण में जिले के तमाम शहीदों के शीला पट्ट पर पुष्प अर्पण किया गया,उसके बाद गांधी की आदम कद मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया. उसके बाद सभा भवन में आयोजित विचार संगोष्ठी में वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें. मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए इंजीनियर शशि भूषण राय उर्फ़ गप्पू राय ने कहा कि देश अभी विषम परिस्थिति में गुजर रहा है, देश के हक में बात करने वालों को देशद्रोही और देश के संविधान के विपरीत कार्य करने वालों को देश भक्त की उपाधि दी जा रही है यह खतरनाक दौर है,सभी संविधान की दुहाई दे तो रहे है लेकिन संविधान के विपरीत कार्य कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी इस विषय को गंभीरता से लिया है और हम लोग एक बड़े आंदोलन की ओर बढ़ रहे हैं.3 अक्टूबर से राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन खड़ा होने जा रहा है उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी हम लोग उनके परिकल्पना का राष्ट्र निर्माण करेंगे. संबोधित करने वालों में दलित समाज से आने वाले जागाराम शास्त्री थे उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई सभी लोग मिलजुल कर लड़े थे आज समय ऐसी आ गई है कि हमें मिलजुल कर लड़ाई लड़नी होगी. स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि बंजरिया पंडाल का यह गांधी आश्रम अपने आप में काफी उर्जित भूमि है, इसका शिलान्यास स्वयं महात्मा गांधी ने किया था. जवाहरलाल नेहरू का भस्म कलश भी यहां पर आया था तथा यहां पर देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ राष्ट्रीय नेताओं का चरण पड़ चुका है. श्री वर्मा ने कहा कि जिन स्वतंत्रता सेनानियों के बल पर देश आजाद हुआ उन्हें इंदिरा गांधी ने तो पेंशन दिया लेकिन वर्तमान समय सेनानियों के कई परिवार अभाव में जी रहे है और उनके लिए सरकार की ओर से कोई पहल नहीं किया जा रहा है. संबोधित करने वालों में कई अन्य लोग थे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 8 स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों का सम्मान समारोह था सभी को चादर मोमेंट देकर जिला अध्यक्ष ने सम्मानित किया.कार्यक्रम का कुशल संचालन करते हुए अवकाश प्राप्त प्राचार्य मदन प्रसाद ने कहा कि भारतीय संस्कृति के विपरीत कार्य हो रहा है, वसुदेव कुटुंबकम के देश में आपसी तकरार एवं दरार पैदा किया जा रहा है . अगर देश महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के नीति सिद्धांत पर चले तो सभी समस्याओं का समाधान निश्चित है. संबोधित करने वालों में सेनानी उत्तराधिकारी परिवार के जिला अध्यक्ष कौशल किशोर पाठक, जमीन दाता देवीलाल साह के पौत्र संजीव शाह एवं कई अन्य लोग थे.
35