- 12 ज्योर्तिलिंगम के माधयम से शिवबाबा को याद करने से विकरम विनाश होता है ,दुख, अशांति,डिप्रेशन आदि समाप्त होते हैं: बीके गीता दीदी
अशोक वर्मा
साहेबगंज : मान्यता अनुसार जिन 12 स्थानो पर शिव बाबा अवतरित हुए वहां वहा शिवलिंग की स्थापना हुई और पूजा होती है। विश्व के कोने-कोने से हिंदू धर्म मे आस्था रखने वाले लोग वहां आते हैं और शिवलिंग का दर्शन कर अपने को धन्य करते है।ऐसी मान्यता है कि शिवलिंग के दर्शन से सारे पाप कट जाते हैं।
स्थानीय ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र द्वारा साहेबगंज के धर्मेश्वर महादेव मंदिर परिसर दास पोखर जिराती टोला में 21 जुलाई से 29 जुलाई तक एक अति भक्ति रस में शराबोर बारह ज्योर्तिलिंगम दर्शन मेला का आयोजन किया जा रहा है।मेले मे सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, बैजनाथ ,भीमाशंकर, रामेश्वर ओंकारेश्वर, नागेश्वर, विश्वनाथ, त्रयंबरेश्वर ,केदारनाथ आदि ज्योर्तिलिंगम की झांकी बिल्कुल ओरिजिनल स्वरूप में अलग-अलग खंडो में लगी रहेगी ।सेवा केंद्र मे मीडिया को संबोधित करते सेवा केंद्र प्रभारी बीके गीता दीदी ने बताया कि इकट्ठे 12 ज्योर्तिलिंगम का वह मेला अपने आप में अद्भुत होगा क्योंकि मान्यता अनुसार शिव बाबा दुख हर्ता व सुख कर्ता है, वे पाप कटेश्वर भी है तथा बाबा बैजनाथ भी हैं ।इकट्ठे 12 ज्योर्तिलिंगम का दर्शन साहिबगंज क्षेत्र के जनता के लिए एक सुनहरा अवसर है जहां ज्योर्तिलिंगम के दर्शन से अपने दुख, बीमारी, पाप आदि को समाप्त करने का एक अवसर संस्था द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है।हर ज्योतिर्लिंग का अलग-अलग आध्यात्मिक रहस्य है जिसे संस्था के वरिष्ठ भाई बहनों द्वारा वहां विस्तार से बताया जाएगा । उन्होंने कहा कि आज दुनिया में दुख अशांति काफी बढ़ती जा रही है घर-घर में कल: क्लेश भी बढ़ते जा रहे है ।सुख के साधन तो बढे हैं लेकिन तनावग्रस्त रहने से सुख शांति से लोग वंचित रह रहे हैं ।12 ज्योर्तिलिंगम के दर्शन से जीवन खुशहाल होगा, बीमारी मुक्त और तनाव मुक्त होगे। ऐसी शुभ भावना और शुभकामना ब्रह्माकुमारी संस्था सभी के प्रति रखती है ,इसलिए यह आयोजन किया जा रहा है ।
आयोजन बीके गीता दीदी ने बताया ब्रह्माकुमारी संस्था चरित्र निर्माण एवं मूल्यों को पुनर्स्थापित करने का जो कार्य कर रही है इसकी सराहना पूरे विश्व में हो रही है , यही कारण है कि आज यह संस्था विश्व के 140 देश में बट वृक्ष की आकृति ले चुकी है, संस्था के कार्यक्रमों की प्रशंसा पूरे विश्व मे हो रही है, कोई भी व्यक्ति परिवर्तन की बेला में परमात्मा से संबंध जोड़ अपने जीवन को सु
खमय बना सकता है। 12 ज्योर्तिलिंगम मेला एक अवसर है सभी के लिए जो जितना चाहे परमात्मा से उतना गहरा संबंध जोड़कर अपना भाग्य बना सकता है।
उक्त अवसर पर बीके आशा एवं बीके पूजा बहन उपस्थित थी।
242
