सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य की ओर एक और कदम, मुजीब बालिका +2 विद्यालय में ‘She Box’ का अनावरण एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Live News 24x7
2 Min Read

पूर्वी चंपारण। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मोतिहारी के तत्वावधान में आज मुजीब बालिका +2 विद्यालय में “नालसा जागृति योजना” के अंतर्गत “सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य” विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मोतिहारी श्री नितिन त्रिपाठी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से “She Box” का अनावरण किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा सिमरन द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा एवं सामाजिक चुनौतियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षकों ने सराहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार नितिन त्रिपाठी ने छात्राओं को POSH Act (कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बालिका एवं महिला को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा एवं कार्य करने का अधिकार प्राप्त है तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के विरुद्ध कानूनी सहायता उपलब्ध है।

सचिव द्वारा छात्राओं को साइबर अपराधों एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, फेक आईडी, साइबर बुलिंग एवं डिजिटल सुरक्षा के उपायों पर विस्तार से चर्चा करते हुए छात्राओं को सतर्क एवं जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्राएं एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। अंत में सभी छात्राओं को विधिक अधिकारों के प्रति सजग रहते हुए सुरक्षित एवं सशक्त समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

26
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *