खबर बिहार के बांका जिले की है जहां एक सास को अपने ही दामाद से प्यार हो गया। ससुर को जब इस अफेयर का पता चला तो उन्होंने दोनों की शादी करवाने का फैसला किया। मिली जानकारी के अनुसार सास और दामाद में करीब एक साल से अफेयर चल रहा था। एक साल पहले ही उसकी बेटी की मौत हुई थी।
आपको बता दे कि यह मामला सदर थाना क्षेत्र के छत्रपाल पंचायत का है। जहां हीर मोती गांव निवासी दिलेश्वर दर्वे ने अपनी 55 वर्षीय पत्नी गीता देवी की शादी अपने 40 वर्षीय दामाद सिकंदर यादव से करवा दी। इसके बाद दोनों ने कोर्ट में शादी को लेकर शपथ पत्र भी दिया है।
दिलेश्वर दर्वे ने बताया कि शुक्रवार को दामाद सिकंदर यादव मेरी पत्नी गीता से मिलने ससुराल आया। इस दौरान दोनों के अफेयर को लेकर मुझे संदेह हुआ, इसलिए मैंने दोनों की शादी करवा दी। बता दें कि गीता देवी की बेटी की शादी सिकंदर यादव से 20 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं।
सास-दामाद के अफेयर का लोगों को भी पचा चला तो भीड़ जुट गई। इसके बाद जब लोगों ने दामाद से पूछा तो उसने अपनी सास से अफेयर होने की बात बताई। इस पर लोगों ने कहा कि दोनों की शादी करा देनी चाहिए तो शनिवार को पहले गांव में शादी कराई गई।
फिर बांका कोर्ट में जाकर दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली। दामाद कटोरिया थाना क्षेत्र के धोवनी गांव का निवासी है। वहीं पहली पत्नी से उसको एक लड़का और एक लड़की भी है।
कोर्ट में दोनों की शादी कराने वाले वकील संजीव कुमार तिवारी ने बताया कि शनिवार को दोनों सास और दामाद शादी करने के लिए आए थे। शपथ पत्र देकर दोनों ने आपस में शादी को मंजूर किया है। उम्मीद है दोनों लोग अपने आगे के जीवन में खुशी से रहेंगे।
