मामला बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के कुसौंधी गांव का हैजहां एक युवक को प्यार करने की सजा उसे अपनी जान गवा कर देनी पड़ी। आपको बता दे कि युवक को भरी पंचायत में उसके प्रेमिका के पिता ने चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार दोनों प्रेमी-प्रेमिका नाबालिग हैं। लड़का 17 और लड़की 16 साल की है। दोनों के बीच 3 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
रविवार को लड़की लड़के के साथ भाग रही थी। इसी बीच किसी ने देख लिया, लेकिन लड़की अपने घर नहीं जाना चाहती थी। स्थानीय लोगों के जुटने के बाद पंचायत बुलाई गई। जहां लड़की का पिता भी पहुंचा और 25 लोगों के सामने लड़के को चाकू से गोद दिया।
चाकू मारने के बाद करीब एक घंटे तक आरोपी पिता वहीं था, और लड़का जख्मी हालत में तड़पता रहा। लोग डर से आगे नहीं आए की उन पर भी हमला ना कर दे। आरोपी के फरार होने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, पर रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
इधर प्रेमी की हत्या के बाद लड़की सदमे में है। घरवाले उसे छोड़कर भाग गए हैं। वो लड़के के घर पर ही है, अपने घर नहीं जाना चाहती। उसे डर है कि आरोपी पिता उसकी भी हत्या कर देगा।
मृतक की पहचान कुसौधी गांव का रहने वाला था। वो पटना में रहकर इंटर की पढ़ाई करता था। 10 दिन पहले वो शिवरात्रि के मेले में अपने घर आया था।
प्रेमिका का घर उसके घर से करीब 500 मीटर दूर है। पटना में रहने के कारण हमेशा उनकी मुलाकात तो नहीं हो पाती थी, फोन पर बातचीत होती रहती थी। जब प्रेमी घर आया तो लड़की उसके साथ कहीं भागने लगी। वो लड़के के साथ जाने की जिद करने लगी।
पंचायत के दौरान करीब 1 घंटे तक लड़का तड़पता रहा। लोगों को डर था कि लड़के को उसके सामने ले जाने पर वो उस पर फिर से हमला कर देगा। उसके चले जाने के बाद स्थानीय लोग उसे हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने लगे, पर इलाज में देरी के कारण उसकी मौत हो गई।
लड़के के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
मृतक के चाचा ने बताया कि वो गांव की ही एक लड़की से 2-3 साल से प्यार करता था। दोनों शादी करना चाहते थे, इसलिए लड़की लड़के के घर आई। इस दौरान लड़की के पिता ने लड़की के आंखों के सामने उसके प्रेमी को चाकू से गोद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
मीरगंज थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए। उन्होंने बताया कि प्रेम-प्रसंग में नाबालिग की लड़की के पिता ने चाकू गोद कर हत्या कर दी है।
