अखिनी में पुलिस पर फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, सफारी समेत तीन वाहन जब्त

Live News 24x7
2 Min Read
कैमूर/नुआंव। कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के अखिनी गांव में पुलिस टीम पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, टाटा सफारी, एक कार और एक मोटरसाइकिल समेत तीन वाहन जब्त किए गए हैं। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सघन छापेमारी अभियान चलाया था। पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर की शाम करीब सात बजे सूचना मिली थी कि अखिनी गांव के कुछ संदिग्ध व्यक्ति टाटा सफारी से अवैध हथियार लेकर जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए कैमूर एसपी के निर्देश पर नुआंव थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। वाहन रोकने के दौरान फायरिंग की घटना पुलिस टीम ने तियरा नहर पुल और महथा मोड़ के पास वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने एक कार और टाटा सफारी को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, संदिग्धों ने पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद संबंधित लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। ड्रोन से निगरानी, गांव में छापेमारी घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अखिनी गांव की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान ड्रोन के माध्यम से भी इलाके की निगरानी की गई। पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तीन वाहन जब्त, जांच जारी पुलिस ने एक टाटा सफारी, एक कार और एक मोटरसाइकिल को जब्त किया है। जब्त वाहनों के पंजीकरण नंबर BR45R0868, UP14EL5438 और GJ15CD5963 बताए गए हैं। पुलिस इन वाहनों की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में आगे की जांच और विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। 18
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *