मोतिहारी : भारत-नेपाल सीमा पर 1395 किलो यूरिया जब्त, नेपाली नागरिक गिरफ्तार

Live News 24x7
2 Min Read
मोतिहारी। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने कार्रवाई करते हुए 1395 किलोग्राम यूरिया खाद जब्त की है। कार्रवाई के दौरान एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुछ अन्य तस्कर मौके से नेपाल की ओर भागने में सफल रहे। 10 सितंबर को 71वीं वाहिनी के एफ समवाय अठमोहन को सूचना मिली थी कि अगरवा गांव के रास्ते भारत से नेपाल की ओर यूरिया खाद की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर नाका दल गठित कर सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई। नाका दल ने कुछ लोगों को साइकिल से तथा सिर पर यूरिया की बोरियां लेकर नेपाल की ओर जाते देखा। जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। सुरक्षा बलों को देखते ही कुछ लोग खाद की बोरियां छोड़कर भाग गए, जबकि एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नेपाल के बारा जिले के सिमरौनगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ननसागरा धात गांव निवासी विकास मुखिया (27) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान 45-45 किलोग्राम की 31 बोरियां, कुल 1395 किलोग्राम यूरिया खाद और तीन साइकिल बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपी खाद के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में खाद को नेपाल में बिक्री के लिए ले जाने की बात सामने आई। जब्त खाद और साइकिल को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय, मोतिहारी में जमा कराया जा रहा है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। 25
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *