मातृ-शिशु स्वास्थ्य में जिला बनेगा अव्वल, एमएनसीयू के 13 बेड जल्द होंगे फंक्शनल

Live News 24x7
2 Min Read
  • डीएम ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, बढ़ी सिजेरियन डिलीवरी पर डॉ. प्रियंका को दी बधाई
  • पांच बेड फंक्शनल, शेष 13 बेड जल्द शुरू करने का निर्देश
मुजफ्फरपुर। सदर अस्पताल में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। एसएनसीयू को एमएनसीयू में बदलने के निर्देश के बाद जिलाधिकारी कुमार गौरव ने सदर अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने एमएनसीयू के शेष 13 बेड को जल्द फंक्शनल करने का निर्देश दिया। फिलहाल पांच बेड फंक्शनल हैं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल की साफ-सफाई, पंखा, पानी और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। इन व्यवस्थाओं पर उन्होंने संतोष जताया। उन्होंने मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में सिजेरियन डिलीवरी की संख्या में हुई वृद्धि को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए डॉ. प्रियंका को विशेष रूप से बधाई दी।
डीएम ने सिविल सर्जन डॉ सुधीर कुमार और जिला कार्यक्रम प्रबंधक सलीम जावेद को निर्देश दिया कि सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा और संख्या को और बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि बेहतर मातृ स्वास्थ्य सेवाओं के जरिए जिले को सिजेरियन डिलीवरी के मामले में शीर्ष पर लाने का लक्ष्य रखा जाए। इसके लिए अस्पताल में आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाओं और संसाधनों को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।
एमएनसीयू के सभी 18 बेड फंक्शनल होने के बाद प्रसूताओं और नवजातों को एक ही व्यवस्था के तहत बेहतर देखभाल मिल सकेगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शेष कार्य जल्द पूरा कर सेवा शुरू करने का निर्देश दिया।
15
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *