- रौनियार समाज ने धूमधाम से मनाई कन्हैया की छठी महोत्सव
गया। नई गोदाम मोड़ स्थित श्री राधा-कृष्ण एवं शिव-पार्वती मंदिर प्रांगण में रौनियार वैश्य समाज की ओर से हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीकृष्ण का छठी समारोह का आयोजन किया गया है। इस पावन अवसर पर कान्हा को पुष्प और मोर से भव्य आरती की गई है। भगवान को विशेष भोग अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया है।
इस समारोह को लेकर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों, फूलों की मालाओं और आकर्षक कृत्रिम प्रकाश से इस तरह सजाया गया था कि पूरा प्रांगण अलौकिक प्रतीत हो रहा था। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शाम को आयोजित भजन संध्या रही, जिसमें गया जी के सुप्रसिद्ध भजन गायक नवेंदु भट्टाचार्य ने अपनी जादुई आवाज से समां बांध दिया है। उन्होंने ‘कन्हैया मैंने ही माखन खाया’ और ‘लागी मीरा लगन’ वो काला एक बांसुरी वाला, माखन चोर जो नंदकिशोर, अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम जैसे लोकप्रिय कृष्ण भजनों की प्रस्तुतियां दीं है। इन भजनों की स्वरलहरियों पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे और पूरा मंदिर परिसर कृष्णमय हो गया है। भजन संध्या में सुप्रसिद्ध तबला वादक राघवेंद्र राव ने अपनी बेहतरीन थाप से अद्भुत संगत देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रमुख सदस्य अरुण गुप्ता ने इस धार्मिक आयोजन के महत्व पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के ठीक छठे दिन यह आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजन सनातन संस्कृति में आपसी प्रेम और एकता का बड़ा प्रतीक हैं। आज के समय में हमें भगवान श्रीकृष्ण के दिखाए गए मार्ग और उनके पदचिन्हों पर चलने की आवश्यकता है, तभी हम सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकेंगे।
इस धार्मिक और सांस्कृतिक उल्लास से भरपूर इस भव्य आयोजन में अरुण गुप्ता, राजू गुप्ता, बालमुकुंद प्रसाद, जगत किशोर राजकुमार गुप्ता,सत्येंद्र गुप्ता, रेनू रानी रौनियार, रिंकी गुप्ता, राकेश कुमार उर्फ बबलू, रोहित कुमार नयी गोदाम, राजेश कुमार गुप्ता धागा दुकान, अजय कुमार गुप्ता गया मार्केट,विवेक कुमार गुप्ता,विजय कुमार गुप्ता,दिल्ली से चलकर आई रिना रानी गुप्ता,और किरण गुप्ता,रिना गुप्ता,सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
21