मोतिहारी : बंजरिया में पिकअप से 21 मवेशी बरामद, दो पशु तस्कर गिरफ्तार

Live News 24x7
3 Min Read
मोतिहारी। पशु तस्करी के खिलाफ मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बंजरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 21 छोटे-बड़े मवेशियों को बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि उनके कुछ अन्य साथी मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक, सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर एक पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में पशुओं को लादकर तस्करी के लिए ले जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही बंजरिया थाना पुलिस की टीम सक्रिय हुई और संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम को देखते ही पिकअप सवार तस्करों ने वाहन लेकर भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया और कुछ दूरी पर वाहन को रोक लिया। पुलिस ने पिकअप में सवार दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि अन्य तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 21 छोटे-बड़े पशु बरामद किए गए। पुलिस ने पशुओं को मुक्त कराने के साथ ही तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है। पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की थी। तस्कर पुलिस को देखते ही पिकअप लेकर भागने लगे थे, लेकिन टीम ने पीछा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वाहन से 21 छोटे-बड़े पशु बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पशुओं को कहां से लाया गया था और इन्हें कहां ले जाया जा रहा था। साथ ही, तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। फरार तस्करों की तलाश में छापेमारी कार्रवाई के दौरान फरार हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर पशु तस्करी से जुड़े पूरे गिरोह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पशु तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पशु तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। 39
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *