मोतिहारी शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मंगलवार की शाम यातायात थाना में बैठक की। बैठक में सदर एसडीपीओ, प्रभारी यातायात समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्य बाजार की सड़कों और प्रमुख चौराहों पर बेतरतीब तरीके से ठेला लगाने से बढ़ रही जाम की समस्या पर विशेष ध्यान दिया गया। सभी मुख्य पथों और चौराहों के आसपास ठेला नहीं लगाने का निर्देश दिया गया।
छतौनी चौक के आसपास लगने वाले ठेलों को नरेगा पार्क में लगाने की व्यवस्था करने को कहा गया। इसके लिए माइकिंग कराकर ठेला संचालकों को सूचना देने का निर्देश दिया गया।
सड़कों के किनारे तीन और चार पहिया वाहनों की अवैध पार्किंग पर भी कार्रवाई करने को कहा गया। पुलिस को ऐसे वाहनों के चालकों से पूछताछ कर उन्हें तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया।
यातायात व्यवस्था की लगातार निगरानी के साथ शहर में पेट्रोलिंग बढ़ाने को कहा गया, ताकि किसी भी स्थान पर जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हो।
बैठक के बाद डीएम और एसपी ने मीना बाजार से छतौनी चौक तक फ्लैग मार्च कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
31