दिनांक 03 सितंबर 2026 को 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) मोतिहारी के समवाय बेलदरवामठ द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत अवैध रूप से जमा की गई यूरिया खाद की एक बड़ी खेप बरामद की गई। स्थानीय पुलिस एवं कृषि विभाग के साथ चलाए गए संयुक्त छापेमारी अभियान में 43 बोरी (प्रति बोरी 45 किलोग्राम)यूरिया खाद जब्त किया गया है।समवाय बेलदरवामठ के द्वारा आसूचना तंत्र से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम औरैया (जमुनापुर), थाना आदापुर निवासी बद्रजोहा उर्फ कोठा द्वारा अपने घर में अवैध रूप से यूरिया खाद का भंडारण किया गया है। जिसके अधार पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदापुर तथा थाना प्रभारी आदापुर से संपर्क कर एक संयुक्त टीम का गठन कर ग्राम औरैया में संबंधित आरोपी के घर पर छापेमारी किया गया। छापेमारी के दौरान घर से अवैध रूप से भंडारित यूरिया खाद की 43 बैग (कुल मात्रा लगभग 1,935 किग्रा) बरामद की गई। बरामद खाद को प्रखंड कृषि पदाधिकारी कार्यालय, आदापुर के निर्देशानुसार विजय कुमार गुप्ता स्टोर को सुपुर्द किया गया है। कृषि समन्वयक सह-उर्वरक निरीक्षक मो. अनवर द्वारा आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई हेतु आदापुर थाने में लिखित प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई l
46