गया: शिक्षक दिवस (5 सितंबर) के पावन अवसर पर गया के प्रसिद्ध दिवंगत व्यवसायी स्वर्गीय बादल सिन्हा के सुपुत्र, युवा समाजसेवी सह विशाल प्राइवेट आईटीआई बोधगया के ट्रस्टी आकाश प्रियदर्शी ने बिहार और मगध के समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं । न्होंने अपने संदेश में शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के अमूल्य योगदान और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि एक मजबूत समाज के निर्माण में शिक्षक और छात्र रीढ़ की हड्डी के समान होते हैं । इस अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों में मुख्य रूप से महादेवा एंटरप्राइजेज सह एचपी पेट्रोल पंप की मालकिन काजल सिन्हा, कॉलेज के प्रिंसिपल नागेंद्र सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज कुमार, डॉ. सुषमा कुमारी और राजन सिन्हा आदि गणमान्य लोग शामिल रहे, जिन्होंने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई दी और शिक्षा के प्रसार पर जोर दिया है!
11