बर्थ डोज वैक्सीनेशन पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

Live News 24x7
2 Min Read
मोतिहारी : एमसीएच भवन सदर अस्पताल मोतिहारी में एक दिवसीय बर्थ डोज वैक्सीनेशन एवं एईएफआई, वीपीडी सर्विलेंस के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम सिविल सर्जन डाॅ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में हुई. कार्यशाला  में प्रशिक्षण डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डाॅ मनोज तुमराडा ने दिया. कार्यशाला में पीकु वार्ड, नवजात इमर्जेंसी वार्ड, टीकाकरण काउंटर एएनएम तथा लेबर रुम टीकाकरण साईट के साथ साथ सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने भाग लिया.
प्रशिक्षण में डाॅ तुमराडा ने बताया कि जन्म के तत्काल बाद  बीसीजी, हेपटाइटिस बी, तथा ओपीवी का डोज दिया जाता है जिसका रिकार्ड यूविन पर अंकित होना आवश्यक है. इसके साथ साथ टीके देने के बाद किसी तरह का प्रतिकूल प्रभाव होता है तो उसका तत्काल समाधान के लिए चिकित्सक से सम्पर्क, चिकित्सा और यूविन पर संधारण जरुरी है. जिन रोगों से बचाने के लिए टीके दिए जाते हैं उनसे संबंधित रोग का लक्षण दिखता है तो तत्काल उसकी सूचना भी देनी जरुरी है ताकि उसकी जांच की जा सके.
कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार ने कहा कि ऐसी कार्यशाला और उसके निर्देश का पालन आवश्यक है. बैठक में सिविल सर्जन ने उपाधीक्षक डाॅ एस एन सत्यार्थी के द्वारा सुधारों के लिए तत्परता की प्रशंसा किया.
बैठक में यूएनडीपी के रूपेश मिश्रा, राजेश कुमार, डाॅ अमृतांशु, नरोत्तम कुमार, अनिल कुमार, मनोज कुमार,  मीरा कुमारी, सविता कुमारी इत्यादि सभी मौजूद थे.
6
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *