खुदानगर अवैध बूचड़खाना एवं बाजार के कई होटलों में बिक रहे गौ मांस के विरोध में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने जिला पदाधिकारी को आवेदन दिया 

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा।
मोतिहारी : विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल का एक प्रतिनिधिमंडल  जिलाधिकारी महोदय को खोदानगर सहित जिले मे चल रहे अवैध बुचडखाने और बाजारो दूकानो मे पके हुए प्रतिबंधित गौ मांस को अविलंब बन्द करने तथा खुले मे सामान्य मांसो के बिक्री पर रोक लगाने के लिए एक ज्ञापन दिया । आवेदन का  प्रतिलिपि नगर आयुक्त मेयर महोदया तथा उप मेयर नगर निगम को भी सौंपा है।
      प्रतिनिधिमंडल मे विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता विहिप जिलाउपाधयक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह जिला सेवा प्रमुख हेमनत कुमार जिला बजरंगदल सह संयोजक उद्धेश्य गुप्ता, नगर मंत्री अंकित कुमार ,नगर उपाधयक्ष रत्नेश सिंह, ध्रुव मिश्रा ,मनोज ठाकूर अधिवक्ता ,विवेकानंद मिश्र अधिवक्ता तथा सोनालाल कुमार  कुन्दन शुक्ला आदि शामिल थे।
     विहिप नेता अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने बताया कि पुरे जिले मे गौ तस्करी हो रहा है जिले भर मे अवैध बुचडखाने चल रहे है दूकानो मे गौ मांस पकाया हुआ बिक रहा है और खोदा नगर मे 13 अवैध बुचडखाना चल रहा है लेकिन प्रशासनिक कारवाई नगण्य है ढाका मे संगठन गौ मांस की बिक्री पर आवाज ऊठा रहा है लेकिन उसे प्रशासन द्वारा दबाने का प्रयास हो रहा है ,खोदानगर के अवैध बूचडखाना बन्द कराने हेतु विहिप बजरंगदल ने धरना प्रदर्शन भी किया लेकिन मात्र अभी तक अशवासन ही मिला है। इन्होने बताया बूचडखानो के कारण पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है  तरह तरह तरह की बिमारिया हो रही है। नालो के माध्यम से गौ माता की हत्या का खुन नालो मे बहकर लोगो के घरो तक जा रहा है तथा कहीं कहीं बंद नाले के कारण लाल बदबूदार खून सड़को पर बह रहा है। साथ ही कसाईयो द्वारा गौ माता के हत्या का अवशेष नेशनल हाई वे के दोनो तरफ फेंका जा रहा है। इन्होने कहा है कि यदि अवैध बूचडखाने बन्द नही हुए और पका गौ मांस की दूकने बन्द नही हुए तो विहिप बजरंगदल धरना प्रदर्शन के साथ साथ बूचडखाने पर भी सीधा प्रदर्शन करेगा।
19
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *