आपको बता दे कि यह मामला बिहार के कैमूर जिले का है जहां बिते गुरुवार की रात दो बजे चैनपुर थाना क्षेत्र के केवा नहर के पास उत्पाद विभाग की टीम वाहन की जांच कर रही थी तभी चैनपुर के बीडीओ बृजभूषण कुमार निजी वाहन से आ रहे थे।
उन्होंने पुलिस की जांच देखकर गाड़ी को धीरे की और जैसे ही पुलिसकर्मी उनकी गाड़ी के पास आए उन्होंने स्पीड बढ़ा दी। टक्कर लगने से एक महिला सिपाही सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिसके बाद भभुआ डीएसपी ने उनकी गाड़ी का पीछा कर बीडीओ को गिरफ्तार कर लिया और गाड़ी भी जब्त कर ली।
बीडीओ बृजभूषण कुमार को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां शराब पीने की पुष्टि हुई। उधर, तीनों घायल पुलिसकर्मी को सदर अस्पताल भभुआ में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
मामले में कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि रात में केवा नहर के पास उत्पाद विभाग की टीम जांच कर रही थी।
बीडीओ चैनपुर निजी वाहन से जा रहे थे। उत्पाद विभाग की पुलिस ने टॉर्च जलाकर रुकने का इशारा किया। गाड़ी धीरे भी की लेकिन फिर स्पीड बढ़ाकर निकल गए, जिसमें तीन पुलिसकर्मी को चोट आई है।
उत्पाद विभाग की पुलिस ने उनका मेडिकल जांच कराया है। शराब पीने की पुष्टि हुई है। कानून सभी के लिए बराबर है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
245