बिहार : प्रेमी से मिलने गई प्रेमिका का 2 दिन बाद मिला शव, प्रेमी को गिरफ्तार कर पुलिस जांच में जुटी

2 Min Read

घटना बिहार के रोहतास जिले का है जहां जिले के दिनारा थाना पुलिस ने किशोरी का शव पुउवाडीह पास पोखरा से बरामद किया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

मृतक की पहचान दिनारा थाना क्षेत्र के पुउवाडीह निवासी नंद कुमार राम की 17 वर्षीय बेटी लाखा मुनि कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार लड़की शुक्रवार की रात से गायब थी। रविवार की रात तीसरे दिन शव मिलने के साथ परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पिता ने बताया कि गांव के लड़के पवन कुमार उर्फ गोवर्धन चौधरी से बेटी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार की रात वह घर से गायब हो गई थी, उसके प्रेमी ने कहा कि वह मिलने आई थी, फिर लौट गई थी। लड़की घर नहीं पहुंची तो परिजन दो दिन से खोजबीन कर रहे थे तभी उसका शव पोखरा से बरामद किया गया।

दिनारा थानाध्यक्ष विनय कुमार ने मोबाइल पर बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। एफआईआर में नामित आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। शव को सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा कि लड़की की मौत कैसे हुई है।

249

Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *