मुजफ्फरपुर में अपराधियों का ताडंव लगातार जारी है बैखौफ अपराधियों में अब पुलिस का कोई खौफ नही दिख रहा है यही कारण है कि बेखौफ अपराधी पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बड़ी बड़ी वारदातो को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते है।
आपको बता दे कि पहला मामला जिले के पारू थाना क्षेत्र का है जहां पारू थाना क्षेत्र के विशनपुर कटारू गांव के बॉर्डर के पास सोमवार की शाम तक़रीबन चार बजे पारू थाना क्षेत्र के ग्यासपुर निवासी जितेंद्र सिंह के 26 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार अपने घर से बाइक से पारू थाना क्षेत्र के बैजलपुर के तरफ़ जा रहा था तभी अज्ञात अपराधियो ने रौशन की गोली मारकर हत्या कर दी आपकों बता दें कि अपराधियो द्वारा दो गोली रौशन को मारी गईं जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई जिसके बाद पुरे मामले की सूचना परीजनो ने पारू थाना की पुलिस को दी वही सुचना मिलते ही पारू थाना की पुलिस मौक़े पर पहुंच कर मामले की जांच कर डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
वही दुसरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के बरुराज थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ बेखौफ़ बदमाशों ने एक पूर्व उपमुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी है, जिसके बाद से इलाके में. हड़कंप मचा गया।
बताया जा रहा है कि बरुराज थाना क्षेत्र के बखरी निवासी 45 वर्षीय पूर्व उपमुखिया अशोक राय बोडिंग चौक से घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी, अशोक राय को छाती, पीठ और पेट में तीन गोली लगी। बदमाशों ने इस दौरा 6 राउंड फायरिंग की और बाइक से भाग निकले। घायल अवस्था में पहले उन्हें स्थानीय मोतीपुर पीएचसी लाया गया, जहाँ से डॉक्टरों ने उन्हें मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया, मुजफ्फरपुर में एक निजी अस्पताल में ले जाने के बाद डॉक्टरों में उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है
परिजनों के अनुसार मृतक ने घटना से पहले घर में फोन करके बताया था कि कुछ लोगो में उन्हें घेर लिया है, उसके बाद उनसे बात नहीं हो सकी थी. बरुराज थानाध्यक्ष संजीव दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं.
112