भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 1350 किलो यूरिया जब्त

Live News 24x7
1 Min Read

मोतिहारी। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार के निर्देशन में सीमा चौकी बड़हरवा के जवानों ने गश्ती के दौरान 30 बोरी यूरिया खाद जब्त की।

आसूचना के आधार पर जवानों ने मोटरसाइकिल से यूरिया खाद ले जा रहे राधेश्याम कुमार (26) को गिरफ्तार किया। वह छौड़ादानो का रहने वाला बताया गया है। वहीं, पीछे से तीन साइकिलों पर खाद लेकर आ रहे तस्कर एसएसबी जवानों को देखकर खाद छोड़कर नेपाल की ओर भाग निकले।

गश्ती दल ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाकर कुल 1350 किलो यूरिया खाद, एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल और तीन साइकिलें बरामद कीं। जब्त सामान को अग्रेतर कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय, मोतिहारी को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है।

12
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *