कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसा! बोलेरो की टक्कर से 55 वर्षीय साइकिल सवार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Live News 24x7
1 Min Read
oplus_0

भभुआ:कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में रामगढ़–देवरिया पथ पर भतौनी के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार 55 वर्षीय ललन कुशवाहा की मौत हो गई। मृतक भतौनी गांव के निवासी बताए जाते हैं। इस घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, ललन कुशवाहा अपने गांव से साइकिल पर सवार होकर देवरिया की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान भतौनी के समीप बोलेरो की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय परिजनों और मुखिया की मदद से उन्हें देवरिया बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया। वहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रामगढ़ रेफरल अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर बसपा विधायक सतीश यादव रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में उन्हें सांत्वना दी।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

34
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *