मोतिहारी : 990 किलो यूरिया खाद जब्त, एक गिरफ्तार

Live News 24x7
1 Min Read

मोतिहारी। 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सीमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 990 किलोग्राम यूरिया खाद जब्त की है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार के निर्देशन में सीमा चौकी अगरवा की टीम ने की।

एसएसबी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जवान सीमा क्षेत्र में नाका लगाकर निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग साइकिल और सिर पर यूरिया खाद की बोरियां लादकर भारत से नेपाल की ओर जाते दिखाई दिए। जवानों को देखते ही कुछ लोग खाद की बोरियां छोड़कर मौके से फरार हो गए।

वहीं, एसएसबी जवानों ने एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जितना थाना क्षेत्र के अगरवा गांव निवासी जयलाल राय (45) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने खाद को नेपाल में बिक्री के लिए ले जाने की बात स्वीकार की। वह खाद से संबंधित कोई वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका।

एसएसबी ने मौके से 45-45 किलोग्राम की 22 बोरी यूरिया खाद, कुल 990 किलोग्राम, और चार साइकिल जब्त की हैं। जब्त सामान को अग्रिम कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय, मोतिहारी में जमा करने की प्रक्रिया की जा रही है।

14
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *