बेतिया : 30 वर्षों से फरार अंतरजिला वांछित कुख्यात अभियुक्त अशेसर सहनी गिरफ्तार

Live News 24x7
2 Min Read

मझौलिया। पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम के निर्देश पर वांछित एवं कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत मझौलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 30 वर्षों से फरार अंतरजिला वांछित अभियुक्त अशेसर सहनी को गुप्त सूचना के आधार पर पुरुषोत्तमपुर गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र स्थित ढाब टोला निवासी अशेसर सहनी, उम्र करीब 45 वर्ष, पिता धरम सहनी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार अशेसर सहनी के विरुद्ध बेतिया एवं मोतिहारी जिले के विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ मझौलिया, मुफस्सिल बेतिया, पहाड़पुर, हरसिद्धि, मोतिहारी टाउन तथा जगदीशपुर थाना में हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, मारपीट, रंगदारी, अपहरण, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके विरुद्ध कुल 18 कांडों का आपराधिक इतिहास सामने आया है।मझौलिया थाना में उसके विरुद्ध वर्ष 1997 में हत्या, वर्ष 1999 में हत्या के प्रयास तथा वर्ष 2001 में चोरी समेत कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा वर्ष 2021 के एक मामले में भी वह वांछित था। पुलिस लंबे समय से उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी।

छापेमारी दल में मझौलिया थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक अमर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अनुज कुमार ओझा, पुलिस अवर निरीक्षक भानु प्रकाश, सहायक अवर निरीक्षक निलेश कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर रही हैं

15
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *