मझौलिया। प्रखंड अंतर्गत शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक टुन्ना कुमार साह को शिक्षा विभाग, पश्चिम चम्पारण की ओर से प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विभाग की ओर से जारी प्रशस्ति-पत्र में उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य एवं सराहनीय शैक्षणिक अनुसंधान के लिए सम्मानित किए जाने का उल्लेख है।
प्रशस्ति-पत्र के अनुसार टुना कुमार साह शिक्षक पद पर कार्यरत हैं और उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरवलिया करमवा प्रखंड मझौलिया जिला पश्चिम चम्पारण में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
प्रशस्ति-पत्र पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार तथा जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया कार्यक्रम के दौरान टुना कुमार साह को प्रशस्ति-पत्र के साथ स्मृति चिह्न भी प्रदान किया
सम्मान मिलने पर शिक्षक टुना कुमार साह ने इसे अपने लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है। विभाग द्वारा किए गए सम्मान से शिक्षकों में बेहतर कार्य करने का उत्साह बढ़ता है।
शिक्षा विभाग की ओर से उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए शिक्षक को सम्मानित किए जाने पर विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें बधाई दी।
16