बेतिया : कृष्ण जन्माष्टमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Live News 24x7
2 Min Read

मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया पंचायत के वार्ड नंबर-14 कुर्मी टोला वार्ड नंबर 2 में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा में शामिल महिलाएं सिर पर कलश लेकर धार्मिक जयकारों के साथ आगे बढ़ रही थीं। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कलश यात्रा में श्रद्धालु पारंपरिक परिधान में नजर आए। महिलाओं ने लाल, पीले एवं अन्य रंगों की साड़ियां पहनकर यात्रा की शोभा बढ़ाई। वहीं, पुरुष एवं युवा भी धार्मिक उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। रास्ते में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए गए।

आयोजकों के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना को लेकर कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ भाग लिया। गांव की सड़कों से गुजरती कलश यात्रा को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही।

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने से क्षेत्र का माहौल पूरी तरह धार्मिक एवं उत्सवी बना रहा। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों अखिलेश आनंद सुबोध यादव टुन्ना यादव बुलेट यादव शिव कुमार चुमन यादवदीपेश कुमार दिपक कुमार अखिलेश यादव दिपु कुमार एवं युवाओं ने सहयोग किया। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है।

26
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *