बिहार के जानेमाने सर्जन डॉक्टर आशुतोष शरण एवं डॉक्टर जसवीर शरण केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों दिल्ली में सम्मानित

Live News 24x7
2 Min Read

मोतिहारी, अशोक वर्मा। बिहार चिकित्सा जगत के फ़लक के चमकिले सितारे मशहूर चिकित्सक सर्जन डॉक्टर आशुतोष शरण और मशहूर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जसबीर शरण को दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब में इंडियन आई एम ए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अवार्ड देकर किया सम्मानित। गौर तलब है कि डॉक्टर आशुतोष शरण आई एम ए बिहार प्रदेश के अध्यक्ष हैं तथा डॉक्टर जसवीर शरण जाने-माने महिला चिकित्सक एवं सर्जन है. दोनों पति-पत्नी का मोतिहारी में शरण नर्सिंग होम है. कोविड के समय जहां काफी डॉक्टर लोग छुट्टी पर चले गए थे और भयानक दौर चल रहा था वैसे दौर में पति-पत्नी दोनों मरीजों की सेवा में लग रहे,इतना ही नहीं बल्कि कोरोना से बचाव पर इन लोगों ने अवेयरनेस प्रोग्राम भी चलाया था. डॉक्टर आशुतोष शरण जिले के कई सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े हुए हैं.प्रयास मीरा मेमोरियल ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष भी है तथा भाजपा के जाने-माने नेता भी है. मोतिहारी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने का इन्हें कई बार मौका मिला है l सम्मानित होने पर इन्हें लगातार बधाइयां मिल रही है. बधाई देने वालों में डॉक्टर गण सामाजिक संस्था एवं सांस्कृतिक संगठन के लोग हैं जिसमें मुख्य रूप से डॉक्टर राजेश श्रीवास्तव, डॉक्टर स्वस्ति सिन्हा, प्रयास के पूर्व सचिव अशोक वर्मा, बैजनाथ सिंह,सतपाल सिंह छाबड़ा, प्रयास के सचिव राम भजन, देवरहा आश्रम के अध्यक्ष विनय शर्मा, ब्रह्माकुमारी संस्था के भाई-बहन, भाजपा के जिला अध्यक्ष, विधायक प्रमोद कुमार, के अलावा अन्य कई लोग हैं।

175
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *