नीमचक बथानी (गया)। सरस्वती विद्या निकेतन, बंडी को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किए जाने के अवसर पर रविवार को भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख अजय यादव ने कहा कि मॉडल स्कूल बनने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को नई दिशा मिलेगी। विशिष्ट अतिथि मोहम्मद औरंगज़ेब (जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि, नीमचक बथानी), विधायक प्रतिनिधि मनोज कुशवाहा, मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद परवेज सहित कई गणमान्य लोगों ने समारोह में भाग लिया।
इस अवसर पर मोहम्मद औरंगज़ेब ने कहा, “सरस्वती विद्या निकेतन, बंडी का मॉडल स्कूल के रूप में चयन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान की बात है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। हमें मिलकर इस विद्यालय को उत्कृष्ट शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और आधुनिक सुविधाओं का आदर्श केंद्र बनाना होगा, ताकि यहां से निकलने वाले विद्यार्थी भविष्य में जिले और राज्य का नाम रोशन करें।”
प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि मॉडल स्कूल बनने से विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों के साथ बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा और क्षेत्र में शिक्षा का नया वातावरण तैयार होगा।
समारोह में शिक्षकगण, अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
37