Live News 24×7 के लिए कैलाश गुप्ता।
मोतिहारी। गत दिनों जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय परिसर में शिक्षिका रश्मि स्वराज के पति अधिवक्ता अरविंद कुमार की हुई मौत के मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षिका श्रीमती स्वराज की बकाया वेतन का भुगतान 24 घँटे के अंदर कर दिया वहीं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना व उनके संभाग के सम्बंधित लिपिकों का संभाग भी बदल दिया गया वहीं आज संबंधित विद्यालय के पूर्व व वर्तमान प्रधानाध्यापक को निलबिंत भी कर दिया गया है।
कार्यलय सूत्रों से मिली सूचनानुसार कल दिनांक 21 जुलाई को जहां जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना गोपाल कृष्ण का प्रभार नव पदस्थापित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ब्रजेश कुमार को स्थापना का सम्पूर्ण प्रभार सौंपा गया, वहीं प्रधान सहायक अमित कुमार सिंह से वेतन भुगतान संबंधित सभी प्रभार लिपिक सत्यनारायण चौधरी को तथा लिपिक शिवनाथ विद्यार्थी स्थापना शाखा के द्वारा संधारित सभी संचिका का प्रभार विनय प्रसाद लिपिक को सौंपने का आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरी ने दिया है।
वहीं आज शिक्षिका श्रीमती रश्मि स्वराज के विद्यालय उत्क्रमित मध्य विद्यालय गायघाट कन्या के वर्तमान प्रधानाध्यापक अमरिंद्र सिंह और पूर्व प्रधानाध्यापक संजय कुमार को निलंबित कर दिया है।
392