Live News 24×7 के लिए धीरज गुप्ता।
गया जी। बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। जदयू नेताओं ने नए मंत्रियों को बधाई देते हुए इसे राज्य के विकास के लिए सकारात्मक कदम बताया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर खुशी जाहिर की है।

जदयू जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा एवं जदयू जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल ने कहां की सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी सरकार में अनुभवी एवं युवा नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया हैं।
उन्होंने कहा की निशांत कुमार जैसे युवा नेता को स्वस्थ मंत्री बनने से स्वस्थ के क्षेत्र में काफी बदलाव होगा और निशांत कुमार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रास्ते चलकर बिहार में न्याय के साथ विकास करने में पूरा सहयोग करेंगे।
सभी जदयू कार्यकर्ताओं ने कहा की नई टीम राज्य में विकास योजनाओं को जमीन पर उतरने में अहम भूमिका निभायेगी।
उनका मानना है की सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सभी नए मंत्री मिलकर बिहार को टॉप 10 राज्य में लाकर खड़ा करेंगे।
नेताओं ने ने समाज कल्याण विभाग के नव मनोनीत मंत्री डॉ स्वेता गुप्ता सहित सभी नए मंत्रियों बधाई दिया है।
नए मंत्रियों को बधाई देने में जदयू नेता अरुण राव, कुंडल वर्मा, बबन चंद्रवंशी, ज्योति दांगी, नरेश कुशवाहा, गोपाल गोपाल पटेल, अरविंद वर्मा, सोनम दास, पूनम कुशवाहा, मितम्बरा लोहड़े, मधुसूदन राय, सुरेश राव , गौतम पटेल, जितेंद्र दास, शंकर चौधरी, शंभू सिंह, पप्पू दांगी, विनोद यादव, कैलाश पासवान, बृजराज पांडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
24
