प्रमंडल के लाभुकों, कर्मकार प्रतिकर अभिनियम अंतर्गत अनुग्रहित आश्रितों को सावधि जमा का सांकेतिक चेक का वितरण- बाल कल्याण मंत्री

Live News 24x7
5 Min Read
  • बाल श्रम उन्मूलन अभिया में एक-जुटता के साथ प्राप्त सहयोग के लिए आभार प्रकट किया है।- अरविंद सिंह
  • बाल श्रम मुक्त, शिक्षित एवं विकसित बिहार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया
गया जी।गया जिला के प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी (हरिदास सेमिनरी) में बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग, पटना द्वारा “बाल श्रम मुक्त, शिक्षित एवं विकसित बिहार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
इस कार्यशाला का शुभारम्भ अरुण शंकर प्रसाद, मंत्री, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग  अशोक कुमार बादल, अध्यक्ष, बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग, अरविन्द कुमार सिंह, उपाध्यक्ष, बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग, चन्दन कुमार सिंह, सदस्य, राज्य कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति,  विकास वैभव, पुलिस महानिरीक्षक, मगध प्रक्षेत्र, उपेन्द्र प्रसाद, विशेष सचिव,  राजेश भारती, श्रमायुक्त, बिहार एवं  शौकत अली, सदस्य, बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के कर कमलों से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया है। तदोपरांत सभी अतिथियों द्वारा गया के सपूत पर्वत पुरुष स्व० दशरथ मांझी  के तस्वीर पर पुष्पांजलि, माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया है।
इस कार्यशाला का विषय प्रवेश श्रमायुक्त, बिहार  राजेश भारती  ने विभाग द्वारा बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वास के क्षेत्र में देश में सर्वप्रथम किये गये नवाचार,कार्यों का उल्लेख कर किया गया है। तदोपरांत  गणेश कुमार झा, उप श्रमायुक्त द्वारा बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वास के क्षेत्र में विभागीय पदाधिकारियों द्वारा कृत कार्रवाई तथा बाल एवं किशोर उन्मूलन के लिए राज्य रणनीति एवं कार्य योजना, 2025 के सम्बन्ध में में प्रस्तुतीकरण किया गया है।
बाल श्रम से विमुक्त होकर समाज की मुख्यधारा से जुड़कर नया जीवन जी रहे नितीश कुमार एवं  अबे कुमार द्वारा अपना जियन वृत्तांत साझा किया गया है।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण तथा विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प को जीवंत रूप दिये जाने हेतु-सेवा मेरा अभियान के तहत बाल श्रम विमुक्त बिहार बनाने हेतु बाल श्रम उनमूलन हमारा संकल्प, सुरक्षित बचपन, शिक्षित एवं समृद्ध बिहार पर सभी द्वारा शपथ लिया गया है
वही, विकास वैभव, पुलिस महानिरीक्षक, मगध प्रक्षेत्र द्वारा कार्यशाला में उपस्थित आगंतुकों को संबोधित करते हुए कहा गया कि इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बहुत महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने आगे बताया कि इसी तर्ज पर प्रमंडल के सभी थानों में बाल श्रम उनमूलन के विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
चन्दन कुमार सिंह, सदस्य, राज्य कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति द्वारा बाल श्रम के अभिशाप को समझाते हुए सभी आगंतुकों से आह्वाहन किया गया कि हमें ऐसे दुकान, प्रतिष्ठान, ढाबों का बहिष्कार करना चाहिए और बाल श्रम में अनजाने में भी सहयोग करने से परहेज करना चाहिए।
 अरविन्द कुमार सिंह, उपाध्यक्ष, बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर जन-प्रतिनिधि के बीच बाल श्रम उनमूलन पर जागरूकता फैलाने हेतु इस आयोजन के नावाचार को पूरे बिहार में पुनरावृत्ति करने की योजना के बारे में बताया गया है। उन्होंने सभी का इस अभियान में एक-जुटता के साथ प्राप्त सहयोग के लिए आभार प्रकट किया है।
 अशोक कुमार बादल, अध्यक्ष, बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग द्वारा आयोग के बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वास के सम्बन्ध में लगातार किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया गया है।
 अरुण शंकर प्रसाद, मंत्री, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा आयोग को इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया गया है। उन्होंने विभाग द्वारा बाल श्रम से विमुक्त बच्चों एवं निर्माण श्रमिकों के बच्चों के उच्च शिक्षा के लिए प्रशिक्षण केन्द्रों की स्थापना एवं छात्रवृत्ति एवं सहायता राशि उपलब्ध कराने की आगामी योजना को सभों से साझा किया है। मंत्री द्वारा विभागीय योजनों से लाभान्वित प्रमंडल के लाभुकों, कर्मकार प्रतिकर अभिनियम अंतर्गत अनुग्रहित आश्रितों को एवं विमुक्त बाल एवं किशोर को सावधि जमा का सांकेतिक चेक का वितरण भी किया गया है।
 उपेन्द्र प्रसाद, विशेष सचिव, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा सभी आगंतुक जनप्रतिनिधियों, यूनियन,एसोसिएशन के प्रतिनिधियों, मीडियाकर्मियों, पदाधिकारियों का इस कार्यशाला में भाग लेने हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यशाला की समाप्ति की गयी है।
17
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *