Viral Video : ठनका गिरने से ताड़ के पेड़ में लगी आग, विडियों हुआ वायरल

Live News 24x7
2 Min Read

खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की है जहां मुजफ्फरपुर में मानसून की सक्रियता के बीच अचानक ठनका गिर गया। मिली जानकारी के अनुसार बंदरा प्रखंड के हत्था थाना क्षेत्र की तेपरी पंचायत के वार्ड संख्या छह में भीषण वज्रपात गिरा। इस कारण एक पेड़ में आग लग गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन एक ताड़ का पेड़ जलकर राख हो गया।

आपको बता दे कि क्षेत्र में अचानक मौसम बदला और काले बादलों के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान वार्ड संख्या छह में स्थित एक ऊंचे ताड़ के पेड़ पर जोरदार आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। ठनका गिरने की आवाज इतनी भयानक थी कि आसपास के घरों में मौजूद लोग बुरी तरह सहम गए। प्रत्यक्षदर्शी अमरेश कुमार ने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि लगा जैसे कोई बड़ा विस्फोट हुआ हो।

राहत की बात यह रही कि जिस समय यह घटना घटी, उस समय पेड़ के नीचे या उसके आसपास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। आमतौर पर बारिश के दौरान लोग पेड़ों का सहारा लेते हैं, लेकिन यहां कोई नहीं होने के कारण एक बड़ी अनहोनी टल गई। वज्रपात की चपेट में आते ही ताड़ का विशाल पेड़ धू-धू कर जलने लगा।

पेड़ के ऊपरी हिस्से से गिरती आग की चिंगारियों और जलते पत्तों ने पास स्थित घरों के लिए खतरा पैदा कर दिया। आसपास के ग्रामीण इस डर से भयभीत हो गए कि कहीं यह आग उनके घरों को अपनी चपेट में न ले ले। लोग काफी देर तक दहशत के साए में रहे।

हालांकि, करीब आधे घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने पेड़ में लगी आग को खुद-ब-खुद बुझा दिया। आग पूरी तरह शांत होने के बाद ही स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली। इलाके में इस घटना की चर्चा जोरों पर है।

क्राइम खबर के लिए मुजफ्फरपुर से मणिभूषण शर्मा की रिपोर्ट

170
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *