लातेहार पुलिस का महा-एक्शन…भूसे के ढेर में छिपे थे 2 करोड़ के ‘नशीले नोट’, तस्करों के हाईटेक प्लान का पर्दाफाश

Live News 24x7
2 Min Read

लातेहार: अवैध नशा कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लातेहार में पुलिस ने करीब दो करोड़ रुपये कीमत का 190 पैकेट गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई तब हुई, जब पुलिस को सूचना मिली कि एनएच-39 पर यम्मी होटल के पास एक संदिग्ध ट्रक खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआत में ट्रक सामान्य मालवाहक वाहन जैसा लगा, लेकिन गहराई से तलाशी लेने पर पूरा मामला खुल गया।
पुलिस के अनुसार, तस्करों ने गांजा छिपाने के लिए काफी शातिर तरीका अपनाया था। ट्रक के ऊपर धान का भूसा लोड किया गया था, ताकि किसी को शक न हो। ऊपर से देखने पर यह सामान्य कृषि सामग्री की ढुलाई लग रही थी। लेकिन जब पुलिस ने भूसे को हटाकर नीचे की तलाशी ली, तो गांजा के पैकेट मिलने लगे। जांच में कुल 190 पैकेट बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गई है। की इस कार्रवाई ने इलाके में नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क की आशंका को भी मजबूत किया है।
पुलिस ने इस दौरान यूपी नंबर UP 26 T 7820 का दस चक्का ट्रक भी जब्त कर लिया है। हालांकि मौके पर कोई तस्कर नहीं मिला। इससे यह शक जताया जा रहा है कि वाहन को जानबूझकर वहां छोड़ दिया गया था। अब पुलिस ट्रक मालिक, चालक और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि मामले की जांच अंतरराज्यीय तस्करी के एंगल से की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इस छापेमारी में अंचल पदाधिकारी नंदकुमार राम, एसआई राहुल सिन्हा और पुलिस की टीम शामिल रही। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

302
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *