जहानाबाद जिला अंतर्गत हुलासगंज प्रखंड के तिर्रा पंचायत में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत जागरूकता रैली व ग्राम सभा का सफल आयोजन

Live News 24x7
1 Min Read
जहानाबाद: परिवार नियोजन पखवाड़ा के अंतर्गत तिर्रा पंचायत में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में पंचायत भवन में एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया श्री अवधेश पंडित ने की।
ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों को परिवार नियोजन के महत्व, इसके लाभ एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को छोटे परिवार के महत्व को समझाते हुए स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की दिशा में प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के तहत गांव में एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से “छोटा परिवार, सुखी परिवार” एवं “स्वस्थ परिवार, समृद्ध समाज” जैसे संदेशों का प्रसार किया गया, जिससे आमजन में सकारात्मक जागरूकता देखने को मिली।
इस आयोजन को सफल बनाने में पिरामल फाउंडेशन एवं जीविका का सराहनीय योगदान रहा। पिरामल फाउंडेशन से श्री हर्ष कुमार पांडेय एवं श्री जितेन्द्र कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई, वहीं जीविका की ओर से एरिया कोऑर्डिनेटर श्री सत्यदेव एवं कुमारी मंजू सिन्हा ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
सभी के संयुक्त प्रयासों से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रभावी रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन जीतेन्द्र कुमार ने किया
33
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *