केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि हमारे जीवन को सही दिशा देने वाले सच्चे मार्गदर्शक रहे हैं नागेंद्रजी : बाबा

Live News 24x7
3 Min Read
  • पूर्व प्राधानाध्यापक ने अपनी सेवानिवृति पर समारोह का किया आयोजन
  • शिक्षकों ने संबोधन में नागेंद्रजी के शिक्षण कार्यकाल को जमकर सराहा
मोतिहारी। शहर के मुख्य रोड स्थित एक निजी होटल में उत्तक्रमित मध्य विद्यालय, झखरा कॉलोनी में पदस्थापित पूर्व प्रधानाध्यापक सह चुनाव प्रबंधन कोषांग के मुख्य प्रशिक्षक नागेंद्र प्रसाद ने अपने समकक्ष शिक्षकों के बीच समारोह आयोजित कर अपनी सेवानिवृति को यादगार बना दिया। पूर्वी चंपारण में नागेंद्र प्रसाद की ख्यातिलब्ध शिक्षकों में गिनती होती है। उन्होंने चुनाव प्रबंधन कोषांग में वर्षो तक मुख्य प्रशिक्षक के तौर पर अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दी। समारोह में शिक्षकों ने उनके उत्कृष्ट कार्य व व्यक्तिगत जुड़ाव पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। पूर्व डीपीओ मिथिलेश कुमार सिंह, प्रणव कुमार, गया प्रसाद आदि शिक्षकों ने कहा कि नागेंद्र प्रसादजी की बच्चों के सर्वांगीण विकास, नवाचार को बढ़ावा व प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों में जोश भर साकारात्मक परिणाम देने में अहम भूमिका रही। समकक्ष शिक्षकों के सुख-दुख में भी नागेंद्रजी का हमेशा साथ मिला। उनके मुख से कभी यह नहीं सुना गया कि यह काम नहीं होगा। हर समस्या का हल उनके पास है। हमेश बेहतर करने व कराने में विश्वास रखते थे। शारीरिक शिक्षा शिक्षक सह चुनाव प्रबंधन कोषांग के मास्टर प्रशिक्षक शैलेंद्र मिश्र बाबा ने कहा कि नागेंद्र सर केवल ज्ञान देने वाले शिक्षक नहीं, बल्कि हमारे जीवन को सही दिशा देने वाले सच्चे मार्गदर्शक भी रहे हैं। आपका स्नेह, अनुशासन और प्रेरणा
हमारे व्यक्तित्व निर्माण में सदैव अमूल्य रहेगा। इसके अलावा अन्य शिक्षकों ने भी उनके व्यक्तित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। मंच संचालन शिक्षक कमलेश कुमार सिंह ने किया। जबकि, धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक सह जिला चुनाव प्रबंधन कोषांग के प्रशिक्षक रमेश कुमार द्वारा किया गया। मौके पर वैशाली के डीडीसी डॉ. कुंदन कुमार, गीता कुमारी, गौरव रंजन, प्रशांत कुमार, गौतम कुमार गौरव, चतुर्भूज बैठा, अभय कुमार मिश्र, मनोज ठाकुर, केशव कश्यप, विभाष चंद्र, सर्वेश कुमार शर्मा, अश्विनी पांडेय, अनिल सिंह, ब्रजनंदन प्रसाद सिंह, संजीत कुमार सिंह, कुणाल चौबे, मयंक जैमिनी, प्रीति कुमारी, अरविंद पांडेय, रूमित रौशन, उमेश कुमार, अंजना कुमारी, मनीष कुमार पांडेय, मणि प्रियंका, प्रियंका कुमारी आदि मौजूद थे।
39
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *