खबर बिहार के पूर्णिया जिले की है जहां बेखौफ बदमाशों ने परीक्षा देकर लौट रहे एक इंटर के छात्र को गोली मार दी। बुलेट छात्र के बाएं पैर को चीरती हुई बाहर निकल गई। छात्र मैथ्स का पेपर देकर एग्जाम सेंटर से वापस लौट रहा था, कि तभी बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना
आपको बता दे कि यह घटना एग्जाम सेंटर से करीब 500 मीटर दूरी पर.नगर थाना क्षेत्र के श्रीनगर बाघमारा रोड पर हुआ।
गोली लगते ही छात्र खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। जिसे उसके दो दोस्तों की मदद से आनन फानन में जीएमसीएच पूर्णिया में एडमिट कराया गया, जहां गंभीर हालत में छात्र का इलाज जारी है।
घायल छात्र की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के सोनदीप केमई गांव निवासी मनोज कुमार सिंह के 18 वर्षीय बेटे दिव्यांशु कुमार के रूप में हुई है।
वही घटना की जानकारी देते हुए छात्र के पिता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बेटा भवानीपुर के केमई सोनदीप हाई स्कूल में इंटर का छात्र है। बेटे के इंटर की परीक्षा चल रही है। आज वो मैथ्स के पेपर की परीक्षा देने सरस्वती विद्या मंदिर बाघमारा पहुंचा था। वो परीक्षा देकर अपने दो अन्य दोस्तों के साथ सेंटर से वापस घर जा रहा था, कि तभी एग्जाम सेंटर से 500 मीटर की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने उनके ऊपर गोली चला दी।
उन्होने बताया कि वो पैदल दो दोस्तों के साथ एग्जाम सेंटर से वापस लौट रहा थे। जबकि पल्सर बाइक सवार दो बदमाश उनके पीछे थे। बदमाशों ने उसके ऊपर गोली चलाई। ये बुलेट उसके पैर में लगी। वारदात के बाद बाइक सवार दोनों बदमाश मौके से भाग निकले।
वही गोली लगते ही छात्र खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। जिसे उसके दो दोस्तों की मदद से आनन फानन में जीएमसीएच पूर्णिया में एडमिट कराया गया, जहां गंभीर हालत में छात्र का इलाज जारी है।
घटना की जानकारी देते हुए फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी राजनंदनी ने बताया की छात्र को गोली लगने की सूचना मिलते ही वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। बुलेट छात्र को आर पार कर गई है। छात्र का इलाज जारी है।
29
