गया में कुम्हार प्रजापति समाज की बैठक संपन्न, राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए संगठित संघर्ष का आह्वान

Live News 24x7
2 Min Read
गया। गया जी शहर के बाईपास रोड स्थित दंडी बाग में बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति, दक्षिणी क्षेत्र माड़नपुर की एक आवश्यक बैठक का आयोजन की गई। इस बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश प्रसाद ने की, जबकि संचालन समिति के सचिव डॉ. सूरज देव चंद्रपाल उर्फ सूरज प्रजापति ने किया है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी, संगठनात्मक मजबूती और आने वाले समय की रणनीति पर चर्चा करना रहा है।इस  बैठक को संबोधित करते हुए सचिव डॉ. सूरज देव चंद्रपाल ने कहा कि कुम्हार प्रजापति समाज की संख्या और सामाजिक योगदान के बावजूद राजनीतिक प्रतिनिधित्व नगण्य है, जिसे प्राप्त करने के लिए संगठित और सतत संघर्ष आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज एकजुट होकर आवाज़ नहीं उठाएगा, तब तक अधिकार नहीं मिलेंगे।
डॉ. सूरज देव चंद्रपाल ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाने का प्रस्ताव रखा है। इसके साथ ही प्रचार-प्रसार के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने, गांव-गांव संपर्क अभियान चलाने और युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज की नई पीढ़ी को नेतृत्व के लिए तैयार करना समय की मांग है।
अध्यक्षीय संबोधन में कैलाश प्रसाद ने समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने की अपील की। उन्होंने कहा कि एकजुटता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है और इसी के बल पर राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक अधिकार हासिल किए जा सकते हैं।इस बैठक में गणेश प्रसाद, मनोज प्रजापति, मोहन प्रसाद, संजय कुमार, तुलसी प्रजापति, सुभाष कुमार, अजय कुमार, विनोद प्रजापति, शानू प्रजापति, प्रकाश कुमार, सुरेन्द्र प्रजापति सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में समाज हित में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया गया।
7
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *