गया जी। बिहार सरकार के खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह रविवार की शाम गया कॉलेज खेल परिसर पहुंची। यहां तीरंदाजी ग्राउंड में नन्हे तीरंदाजों से मिल प्रभावित हुयी। इस दौरान बिहार आर्चरी कोच जयप्रकाश ने बताया कि गया में तीरंदाजी के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रन शंकरण सर का यह देन है कि यहां के तीरंदाज राज्य से लेकर नेशनल प्रतियोगिता में लगातार पदक जीत रहे है। डीजी सर समय-समय पर यहां आकर बच्चों को हौसला भी बढाते रहे है। हमारा लक्ष्य है कि इस ग्राउंड में अभ्यास करने वाले तीरंदाज इंटरनेशनल प्रतियोगिता में पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन करें। वहीं इस दौरान नन्हे तीरंदाज शिवांशिका, ईशान, अराध्या भारती, नमन व आर्यन से बात की और उन्हे बेहतर करने की शुभकामना भी दी। इस दौरान बच्चों से एक बार फिर से आने का भी वादा की।
45
