शेरघाटी (धीरज गुप्ता अनाथ
शेरघाटी शहर के नई बाजार स्थित कृष्णा इंटरनेशनल होटल में रविवार को बजट 2026 को लेकर जन संवाद कार्यक्रम सह प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए खेल मंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट की सराहना की और कहा कि यह बजट वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि बजट में युवा, महिला, किसान, मध्यम वर्ग और खिलाड़ियों को ध्यान में रखा गया है।
खेल मंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया मिशन के तहत प्रशिक्षण केंद्र, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित की जा रही है। रेलवे नेटवर्क विस्तार, गंभीर बीमारियों की दवाइयों को सस्ता करने और आईटी सेक्टर में निवेश से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
कार्यक्रम में भाजपा नेताओं सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
22
