खबर बिहार के रोहतास जिले की है जहां रोहतास में रविवार सुबह कचड़े के ढेर में एक ट्रॉली बैग के अंदर युवती का शव बरामद हुआ है। युवती 25 से 30 साल की बताई जा रही है। लड़की के साथ पहले गैंगरेप किया गया है। उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। उसके सिर पर भारी चीज से मारा गया है। इतना ही नहीं, उसके चेहरे, पीठ और शरीर के आगे वाले हिस्से पर नोंचने और मारपीट के निशान हैं।
मर्डर के बाद युवती के शरीर को मोड़कर पहले बोरे में पैक किया गया है। उसपर टेप चिपकाया गया है। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर युवती के शव को बड़े लाल ट्रॉली बैग में बंद किया। एक और सेक्योरिटी के लिए आरोपी ने बैग को प्लास्टिक से बांध दिया था, ताकि को कोई उसे खोल न सके।
शनिवार देर रात उसके शव को कचरे के ढेर में फेंकने की बात सामने आ रही है। आपको बता दे कि यह मामला डेहरी नगर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन सब्जी मंडी के पास का है।
मिली जानकारी के अनुसार हर दिन की तरह आज सुबह 10 बजे सफाई कर्मचारी रामपुर चौराहा के पास कचरा उठाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर वहां फेंके गए एक बंद लाल ट्रॉली बैग पर पड़ी।
बैग से दुर्गंध आने पर उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। कुछ ही मिनटों में मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को फोन किया और घटना के बारे में बताया।
करीब 10.30 बजे पुलिस टीम एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने बैग खोलकर देखा तो अंदर 25 से 30 साल की एक युवती का शव मिला। शव को बड़े ही प्लैन तरीके से बैग में पैक किया गया था। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती की हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया है।
पुलिस के अनुसार, शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। युवती के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं है। वहीं, प्राइवेट पार्ट पर गहरा चोट है, जिसको लेकर एफएसएल टीम का कहना है लड़की का गैंगरेप हुआ है। इसके बाद उसकी हत्या की गई है।
पुलिस ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बैग यहां कब और किसने फेंका। फिलहाल, युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने उसके फोटो को आसपास के थानों और लापता सूची से मिलान के लिए भेजा है।
वही इस मामले में रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बताया कि डेहरी नगर थाने क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित सब्जी मंडी के पीछे लाल रंग के ट्रॉली बैग के अंदर डेड बॉडी मिलने की सूचना मिली है मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है एफएसएल की टीम भी पहुंच चुकी है।जांच की जा रही है अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
90
