अब पैसों के अभाव में नहीं रुकेगा गरीबों का इलाज: पटना सिटी में ATULYAM का शुभारंभ

Live News 24x7
2 Min Read
पटना सिटी। अशोक राजपथ स्थित पड़री की हवेली के पास रविवार को ATULYAM Patna City का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अत्याधुनिक जांच केंद्र का उद्घाटन डॉ. अमर कुमार सिंह, डॉ. ममता सिंह, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. अमित आनंद, डॉ. अजय कुमार जायसवाल, डॉ. रामेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. वी.बी. गोलवारा, डॉ. (कैप्टन) एच.एल. साहू एवं डॉ. केवल शरण दे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के वरिष्ठ चिकित्सक, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
उद्घाटन के बाद डॉ. अमर कुमार सिंह ने कहा कि पटना सिटी क्षेत्र में पहली बार इतनी हाईटेक जांच सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे अब पैसों के अभाव में किसी गरीब का इलाज नहीं रुकेगा।
डॉ. ममता सिंह ने बताया कि ATULYAM Patna City, ATULYAM समूह की चौथी शाखा है। इससे पहले इसकी शाखाएं राजेंद्र नगर, कंकड़बाग और सगुना मोड़ में सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं।
केंद्र में डिजिटल एक्स-रे, 3D-4D अल्ट्रासाउंड, कलर डॉप्लर, इकोकार्डियोग्राफी, मल्टी-डिटेक्टर सीटी स्कैन और नॉन-वेस्कुलर इंटरवेंशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। जल्द ही यहां एमआरआई सेवा भी शुरू होगी।
इस केंद्र में डॉ. अमित आनंद सिटिंग रेडियोलॉजिस्ट के रूप में सेवाएं देंगे। अतिथियों ने केंद्र का निरीक्षण कर आधुनिक सुविधाओं की सराहना की।
18
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *