- महोत्सव समिति ने जिलाधिकारी को अंगवस्त्रम् , मेमेंटो एवं पुष्पगुच्छ से नवाजा।
- जिलाधिकारी ने चंपारण और बिहार को गौरवान्वित किया – डाॅ. चन्द्रलता
मोतिहारी ! विगत लोकसभा चुनाव एवं पिछले बिहार विधानसभा चुनाव मे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर नये कीर्तिमान स्थापित करने वाले पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल को लगातार दूसरी बार भारत की माननीय राष्ट्रपति के करमकलो द्वारा सम्मानित किए जाने को लेकर चंपारण एवं बिहार गौरवान्वित है।
विगत विधानसभा चुनाव मे निर्वाचन प्रक्रिया मे उत्कृष्ट तकनीक अनुप्रयोग के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर चयनित किए जाने के पश्चात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस ( 25 जनवरी 2026) के अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के सम्मानित होने के उपलक्ष्य मे शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात चंपारण सांस्कृतिक महोत्सव समिति ने जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष मे उन्हें सम्मानित किया।
चंपारण सांस्कृतिक महोत्सव समिति की वर्किंग प्रेसिडेंट व बिहार की वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. चन्द्रलता झा के नेतृत्व मे समिति के वरीय पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी श्री जोरवाल को अंगवस्त्रम्, मेमेंटो एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया तथा उन्हें इस ऐतिहासिक कीर्ति के लिए अपनी शुभकामनाएँ व बधाईयाॅ दीं।
इस अवसर पर महोत्सव समिति की वर्किंग प्रेसिडेंट डाॅ. चन्द्रलता झा ने कहा कि अपने श्रेष्ठतम कार्यो की बदौलत जन – जन के बीच अत्यंत लोकप्रिय जिलाधिकारी जोरवाल ने चंपारण के विकास मे अप्रतिम योगदान दिए हैं, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा। डाॅ. चन्द्रलता ने कहा कि विधानसभा चुनाव मे निर्वाचन प्रक्रिया मे उत्कृष्ट तकनीक अनुप्रयोग के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर चयनित किए जाने के पश्चात राष्ट्रपति के हाथो पुरस्कार प्राप्त कर जिलाधिकारी श्री जोरवाल ने कीर्तिमान स्थापित कर पूरे चंपारण एवं बिहार को गौरवान्वित किया है।
जिलाधिकारी श्री जोरवाल ने इस सम्मान के लिए चंपारण सांस्कृतिक महोत्सव समिति के प्रति आभार प्रकट किया।
मौके पर महोत्सव समिति की ओर से डाॅ. स्वस्ति सिन्हा, श्रीमती नीता शर्मा, संजय पाण्डेय, अनिल वर्मा एवं देवप्रिय मुखर्जी मौजूद रहे।
56
