ब्रह्माकुमारी घोड़ासहन सेवा केंद्र प्रभारी बीके मीरा बहन ने ढाका के विधायक फैसल रहमान से मिल कर ईश्वरीय सौगात भेंट की

Live News 24x7
2 Min Read

अशोक वर्मा 

घोड़ासहन ,(पूर्वी चंपारण)  : गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोड़ा सहन में कई दशक से संचालित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र की प्रभारी बीके मीरा बहन ने ढाका विधान सभा से  नवनिर्वाचित विधायक फैसल रहमान के कार्यालय में मिलकर ईश्वरीय  सौगात भेट की तथा संस्था द्वारा प्रकाशित ज्ञान अमृत ,ओम शांति मीडिया एवं शिव आमंत्रण पत्रिका भेंट की। उक्त  अवसर पर उन्होंने महाशिवरात्रि के अवसर पर सेवा केंद्र पर आयोजित होने वाले वृहद कार्यक्रम के लिए उन्हें निमंत्रण पत्र भी दिया ।विधायक फैसल रहमान ने सेवाकेंद्र  से आये सभी भाई बहनों  का स्वागत हृदय से किया और कहा कि मैं संस्था को बहुत लंबे समय से जानता हूं मोतिहारी सेवा केंद्र पर भी जाने का मुझे मौका मिला है। यह संस्था सही रूप में  देश विदेश मे  बहुत बड़ा कार्य कर रही है। यह संस्था वर्तमान  समय  मूल्यो को पुनर्स्थापित करने का कार्य कर रही है जो  बहुत बड़ी बात है। इस संस्था के द्वारा जो कुछ कहा जाता है उसे लोग आज बहुत गंभीरता से सुन रहे हैं और अमल में भी ला रहे हैं ।विधायक  से मिलने वालों में बीके प्रिया के अलावे  कबीरपंथी विनोद साहब,पैक्स अध्यक्ष  विनय कुमार यादव भी थे।विधायक  फैसल रहमान ने शिवरात्री समारोह मै  सेवाकेंद्र  पर आने की सहर्ष स्वीकृति दी।

16
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *