अखिल भारतीय राष्ट्रीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं वरिष्ट चंद्रवशी समाज द्वारा विधानसभा अध्यक्ष  को बधाई दी

Live News 24x7
4 Min Read
 हमें पूर्ण विश्वास ही नहीं, बल्कि अटूट भरोसा है कि आप अपने राजनीतिक कौशल, नेतृत्व क्षमता , उच्च विचारों के साथ बिहार की राजनीति में और भी ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे।
अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महामंत्री पप्पू चंद्रवंशी, तथा अखिल भारतीय राष्ट्रीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता  राजेंद्र प्रसाद राजनंदन प्रसाद गांधी,दिपक चंद्रवंशी,नित्यम राज, डिम्पल कुमार वार्ड पार्षद,धिरेनद्र पत्रकार, धीरज गुप्ता,राकेश कुमार दीनानाथ प्रसाद शिवनारायण चंद्रवंशी, नित्यम राज चंद्रवंशी, भोला चंद्रवंशी महेंद्र प्रसाद सिंह अधिवक्ता कमलेश चंद्रवंशी दुर्गेश प्रसाद अधिवक्ता अर्जुन प्रसाद अधिवक्ता राजेंद्र कुमार  के द्वारा गया जी की पावन धरती से, गयाजी विधानसभा क्षेत्र से लगातार 9 बी बार विजय होने पर  अति पिछड़ा वर्ग की गौरवशाली चंद्रवंशी समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए बिहार विधानसभा के प्रतिष्ठित अध्यक्ष पद पर चुने जाने पर  डॉ. प्रेम कुमार जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं हैं।
दोनों पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से अपने संदेश में कहा कि डॉ. प्रेम कुमार  का संपूर्ण राजनीतिक जीवन संघर्ष, समर्पण, जनसेवा और सौम्यता का अद्वितीय उदाहरण रहा है। आपका निरंतर संघर्ष, आपकी कुशल व्यवहार शैली, जनमानस को जोड़ने की क्षमता, विभिन्न धर्म–समुदायों के प्रति मधुर वाणी तथा भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में आपकी सक्रिय भूमिका ने समाज में एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है। आपके व्यक्तित्व की यही विशेषताएँ आपको इस उच्च एवं गरिमामयी सदन के अध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त बनाती हैं, और यही कारण है कि आज बिहार विधानसभा ने आपको अपने अध्यक्ष के रूप में चुनकर   सम्मानित किया है।
चंद्रवंशी समाज  ने कहा कि डॉ. प्रेम कुमार  का अध्यक्ष बनना न केवल गया जिला के लिए गौरव का विषय है, बल्कि संपूर्ण चंद्रवंशी समाज, अति पिछड़ा वर्ग तथा बिहार की जनता के लिए अभूतपूर्व सम्मान की अनुभूति है। आप जैसे कर्मठ, ईमानदार, अनुभवी और सजग नेता का सदन की अध्यक्षता पर विराजमान होना लोकतांत्रिक मूल्यों को और भी सुदृढ़ करेगा तथा विधानसभा की गरिमा को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि चंद्रवंशी समाज का एक बेटा आज बिहार विधानसभा जैसे सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच पर अध्यक्ष पद की कुर्सी पर सुशोभित हुआ है, यह हमारे समाज की ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे न केवल समाज का मनोबल बढ़ा है बल्कि समाज के युवा वर्ग में भी आत्मविश्वास की ज्योति प्रज्वलित हुई है। समाज को विश्वास है कि आपके नेतृत्व में विधानसभा का संचालन मर्यादा, निष्पक्षता और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप होगा।पप्पू चंद्रवंशी एवं भाजपा बिहार प्रदेश के राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने व्यक्त किया कि हमें पूर्ण विश्वास ही नहीं, बल्कि अटूट भरोसा है कि आप अपने राजनीतिक कौशल, नेतृत्व क्षमता और उच्च विचारों के साथ बिहार की राजनीति में और भी ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे। आप बिहार ही नहीं, देश के राजनीतिक पटल पर भी अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे तथा जनसेवा के नए आयाम गढ़ते हुए समाज और राज्य का गौरव बढ़ाएंगे।
हम सभी चंद्रवंशी समाज की ओर से आपके उज्ज्वल भविष्य, सफल कार्यकाल और निरंतर प्रगति की मंगलकामना करते हैं। आपका जीवन समाज, राज्य और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बना रहे  यही हमारी हार्दिक शुभेच्छा है
61
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *