गया जी के लोग गौरवान्वित हैं कि उनका प्रतिनिधि राज्य के सर्वोच्च सदन की अध्यक्षीय कुर्सी पर सुशोभित हुआ – राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता
गया एवं जिले, समाज और भाजपा संगठन के लिए असाधारण गौरव का क्षण है।- अजय कुशवाहा
भारतीय जनता पार्टी गया जिला द्वारा महामंत्री पप्पू चंद्रवंशी के नेतृत्व में आज गया शहर के लोकप्रिय विधायक डॉ. प्रेम कुमार को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष चुने जाने पर हर्ष और उत्साह के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया है। यह अवसर पूरे गया जिला के लिए गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक रहा, जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया है।इस मौके पर महामंत्री पप्पू चंद्रवंशी ने कहा कि आज का दिन गया जी के लिए गौरव का चांद साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन के लिए यह अत्यंत गर्व की बात है कि गया जिला का एक साधारण कार्यकर्ता अपने संघर्ष, ईमानदारी, जनसेवा और संगठनात्मक निष्ठा के बल पर राज्य में कई महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित कर चुका है—चाहे वह मंत्री का पद हो, नेता प्रतिपक्ष का पद हो या अन्य कई महत्वपूर्ण दायित्व है। इन सभी अनुभवों और उनकी अद्भुत व्यवहार कुशलता ने उन्हें बिहार विधानसभा के सर्वोच्च संवैधानिक पद—अध्यक्ष—के लिए उपयुक्त बनाया है।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर जियाउद्दीन खान ने कहा कि आज बिहार विधानसभा का यह गरिमामयी पद गया जिले के लिए सम्मान और प्रेरणा का स्रोत है। डॉ. प्रेम कुमार अब विधानसभा के नियमों और संसदीय परंपराओं के अनुरूप सदन का संचालन करेंगे, जो न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती देगा, बल्कि बिहार की राजनीति में भी नई दिशा स्थापित करेगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि गया जी के लोग गौरवान्वित हैं कि उनका प्रतिनिधि राज्य के सर्वोच्च सदन की अध्यक्षीय कुर्सी पर सुशोभित हुआ है। यह उपलब्धि पूरे जिले, समाज और भाजपा संगठन के लिए असाधारण गौरव का क्षण है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक सुर में डॉ. प्रेम कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। खुशी का इजहार करने बालों में भाजपा नेता मुकेश कुमार अधिवक्ता विक्की शर्मा राहुल शर्मा डब्लू सिंह अधिवक्ता दीपू कुमार सुनील कुमार सिन्हा डब्लू राय रमेश गुप्ता गया विधानसभा के संयोजक विधानसभा का प्रभारी मुन्नीलाल जिला उपाध्यक्ष निकिता रजक विकास कुमार राजनंदन प्रसाद गांधी प्रशांत कुमार जिला मंत्री धर्मेंद्र यादव पवन कुमार वेद प्रकाश मनोज पासवान टिंकू गोस्वामी मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार सोनू सूरज राणा धीरू सिन्हा अजय यादव उर्फ़ हरि यादव राजेश मस्तान, शंभू यादव ,गुंजन मिश्रा रंजीत बरह पुरिया जयदेव के जनता दल यूनाइटेड वरिष्ठ नेता इंजीनियर अजय कुशवाहा, मुन्ना शर्मा,बम बम चंद्रवंशी,अजय पासवान ,अमित पासवान , राजेश कुमार गुप्ता, रघु कुशवाहा, उमेश चंद्रवंशी, उपेंद्र पासवान ,वार्ड पार्षद दीपक चंद्रवंशी, उपेंद्र कुमार सिंह देवेंद्र कुमार सत्येंद्र कुमार संतु बंटी वर्मा प्रेमदास भरत दास अरुण सहलालसिद्धिकी उर्फ़ लालबाबू अधिवक्ता
, ऋषि लोहानी , धीरज गुप्ता,एक दूसरे को मुंह मीठा करा कर खुशी के इजहार किया गया है।
41