डॉ. प्रेमकुमार के निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर खुशी की लहर, जदयू प्रवक्ता कुमार गौरव पुष्पगुच्छ से किया सम्मान

Live News 24x7
2 Min Read
गरिब अनाथ पत्रकार का कोई मदत नही एणडीए कार्यकर्ताओं पदाधिकारी के द्वारा गया शहर में
गया
 बिहार के नए विधानसभा अध्यक्ष के रूप में डॉ. प्रेमकुमार के निर्विरोध चुने जाने के बाद उनके गृह जिले गया में उत्साह और हर्ष का माहौल देखा गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और आम लोगों ने इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया।
इसी क्रम में जदयू के जिला प्रवक्ता कुमार गौरव उर्फ़ गौरव सिन्हा ने डॉ. प्रेमकुमार से मुलाक़ात कर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
इस मौके पर कुमार गौरव ने कहा- डॉ. प्रेमकुमार का निर्विरोध स्पीकर चुना जाना बिहार की लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत करता है। गया का नाम रोशन करने वाले इस निर्णय से पूरे जिले में खुशी की लहर है। वहीं उन्होंने कहा कि राज्य की राजनीति में आज एक महत्वपूर्ण व्यक्ति है डॉ. कुमार, ये गया से नवीं बार चुने गए विधाय़क।  डॉ0 प्रेमकुमार को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) चुन लिया गया। उल्लेखनीय बात यह रही कि उनके विरुद्ध किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया, जिसके चलते वे निर्विरोध चुनकर सदन के नए अध्यक्ष बने।डॉ. प्रेमकुमार ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सदन को निष्पक्ष और मर्यादित ढंग से चलाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। गया में स्थानीय राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने भी इस नियुक्ति पर बधाई दी और इसे जिले की उपलब्धि बताया।
285
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *